उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने बस्सी मे लोकसभा सांसद भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कन्हैयालाल मीणा के कार्यालय का किया उद्घाटन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बस्सी कस्बे में तूंगा रोड़ पर धर्म कांटे के पास लोकसभा सांसद भाजपा प्रत्याशी डॉ कन्हैयालाल मीणा के कार्यालय का शुभारंभ पंडितो के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके किया इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डा प्रेमचंद बैरवा ने कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ कन्हैयालाल मीणा के द्वारा उप मुख्यमंत्री का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अन्य दूर दराज से आए ग्रामीण लोग मौजूद थे इस दौरान आए हुए लालसोट विधायक रामविलास मीणा बांदीकुई विधायक पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, जितेंद्र मीणा हरिमोहन शर्मा महिला मोर्चा की दुर्गावती शर्मा उर्मि मीणा सुजाता मीणा में काफी संख्या में आए हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे इस मौके पर आए हुए सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी का माला पहनाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा आपकी बार 400 पार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी सभी को जानकारी दी और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कन्हैयालाल मीणा के बारे में सभी को मतदान देने के बारे में जागरूक किया और कहा कि मतदान अवश्य करें और यह आपका मतदान प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी जी के पास जाएगा और पूरे राजस्थान की लोकसभा की 25 सीट पुरी भाजपा के खाते में जाएगी इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह दिखाई दिया और आए हुए सभी कार्यकर्ता व ग्रामीणों के लिए मोहन वाटिका तुंगा रोड पर भोजन की व्यवस्था की गई और आने वाले चुनाव जो की 19 अप्रैल को दौसा लोकसभा सांसद क्षेत्र का मतदान 19 अप्रैल को होगा यह जानकारी दी इस दौरान काफी दूर तरह से आए हुए लोगों के द्वारा भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा का माला पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि अबकी बार मोदी सरकार 400 पार होगी। 

*चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें*