₹10 हजार का इनामी वांछित आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार,डीएसटी की कार्रवाई।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कनेरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित के ₹10 हजार के इनामी वांछित आरोपी को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है।  जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु डीएसटी प्रभारी जोधाराम पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता एएसआई राज कुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल जगदीश, देवेंद्र ,सुरेश सुंडा ,अरविंद, अशोक, कृष्णकांत, वीरेंद्र, शिशपाल की टीम गठित की गई। जरिए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना कनेरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में ₹10,000 का इनामी अफीम डोडा चूरा तथा एमडी की क्रय विक्रय हेतु अपना मोबाइल सिम कार्ड उपयोग में लेने के लिए देने वाले तथा बदले में मोटी रकम वसूल करने वाला आरोपी बसंती लाल पिता शिवनारायण जाति कुमावत निवासी नांदवेल थाना भावगढ़ जिला मंदसौर मध्य प्रदेश अपने गांव के पास दलोदा के आसपास भेष बदलकर नाम पता छुपा कर एक टायर पंचर की दुकान पर काम कर रहा है तथा मोबाइल भी नहीं रखता है सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम भावगढ़ तथा दलोदा पहुंच आसपास की होटल ढाबे में तथा पंचर की दुकानों पर तलाश किया तो दलोदा चौराहे पर एक पंचर की दुकान पर पंचर बनाता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरा देकर पड़कर डिटेन किया गया अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस थाना भावगढ़ मंदसौर मध्य प्रदेश के एएसआई हीरालाल अटोरिया का योगदान रहा। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था अपनी दुकान पर आने जाने वाले लोगों के फोन से अपनी प्रेमिका से बातें करता था इस आधार पर आरोपी की प्रेमिका के नंबर को ट्रेस कर ट्रैक के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। डिटेनशुदा आरोपी को पुलिस थाना कनेरा के 10,000 ईनामी होंने से नियमानुसार अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना विजयपुर को सिपुर्द किया गया