सामरी में तेजाजी मंदिर के भंडार से निकले आठ हजार रुपए।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ के सामरी गांव में स्थित भगवान श्री सत्यवादी तेजाजी महाराज के मंदिर में गुरुवार को भंडार खोला गया भाजपा नेता राजू अग्रवाल ने बताया विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर में भंडार की गिनती की गई जिसमें कुल राशि 8109 रुपए भंडार से प्राप्त हुई मंदिर के भोफाजी शंकर लाल गुर्जर ने कहा की तेजाजी महाराज के यहां भंडार श्रद्धालुओं ने पेतालीस दिन पहले ही भंडार लगाया था आज ही खोला गया भंडार गिनती में बंसी लाल गुर्जर, उदय लाल गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कैलाश सूथार भोपाजी, रमेशभोपाजी, किशनदास, राहुल भोपाजी, ओंकारलाल, कालू, विनोद, राहुल, बलराज, कालूलाल, बगदी राम, बाबूलालजी गोपीदास ओरडी उपस्थित रहे सभी की मौजूदगी में भेंट राशि की गणना की गई।