राजेन्द्र आर्य रविवार को नगरपालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन,  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी स्थानीय निकाय (नगरपालिका) चुनावों की तैयारियों एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कपासन विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक राजेन्द्र आर्य आज कपासन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

नगर कांग्रेस कमेटी कपासन के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, एडवोकेट ने बताया कि श्री राजेन्द्र आर्य के प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित होंगी। पहली बैठक प्रातः 11:00 बजे नाकोड़ा ऑयल मिल, फतहनगर रोड, आकोला में आयोजित होगी, जिसमें आकोला नगरपालिका क्षेत्र के संगठन पदाधिकारी, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इसके पश्चात दूसरी बैठक दोपहर 3:00 बजे नन्दवाना पंचायत भवन, कपासन में आयोजित होगी। बैठक में कपासन नगरपालिका क्षेत्र के संगठन पदाधिकारी, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी नगरपालिका चुनावों की रणनीति, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार एवं चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

पवन कुमार शर्मा ने दोनों नगरपालिका क्षेत्र के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से दोनों बैठकों में समय पर उपस्थित होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है।