डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 04 अगस्त 2026। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा के आबकारी एक्ट के प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी किशन भील को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु प्रभारी डीएसटी जोधाराम पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता एएसआई राज कुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल सुरेश सुंडा , रामकेश, शीशपाल अरविंद, अशोक,कृष्णकांत, वीरेंद्र,जगदीश की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ के आबकारी एक्ट में फरार आरोपी किशन पिता गोवर्धन भील निवासी पारलिया थाना बड़ी सादड़ी जो वर्तमान में उदयपुर के फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में मजदूरी का कार्य करता है आज अपने गांव में सामजिक कार्य से आएगा सूचना विश्वसनीय होने मन एएसआई सूरज मय जाब्ता तुरंत मुताबिक सूचना मुखबिर द्वारा की जगह पहुंचे जहां उक्त किशन भील पिता गोवर्धन भील मिला जिसको डिटेन किया

आरोपी स्वयं कोई न ही मोबाइल रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था । अपने दोस्त जो साथ में उदयपुर होटल पर काम करते हे उनका मोबाइल उपयोग करता था इंस्टग्राम और के फोन में चलाता था इंस्टा के आधार तकनीकी सहयोग से इंस्टा को ट्रेस कर आरोपी को पकड़ा गया

डिटेन सुधा आरोपी को पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा के 15,000 ईनामी होंने से नियमानुसार अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा को सिपुर्द किया गया

अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस थाना निकुंभ के कांस्टेबल अचला राम का भी योगदान रहा