कपासन। प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह के आस्ताने पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने ज़ियारत की

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन 4 अगस्त दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि दरगाह शरीफ पहुँचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती एवं उनके साथ आए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का दरगाह वक्फ कमेटी के सदस्यों द्वारा इस्तकबाल किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने हजरत दीवाना शाह साहब के आस्ताना-ए-आलिया पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर । देश और प्रदेश में आपसी भाईचारे, खुशहाली और अमन-चैन की तरक्की के लिए दुआ कि।

ज़ियारत के बाद प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने दरगाह वक्फ कमेटी के नवनियुक्त सदर सैयद ऐजाज अली एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को नई ज़िम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद दी। एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं स्थानीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि नई कमेटी दरगाह के विकास और जायरीनों की सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

इस दौरान दरगाह वक्फ कमेटी के सचिव हाजी शराफत हुसैन भाटी, सरपरस्त सैयद मुकर्रम अली,नायब सदर कुदरत हुसैन, मंसूर अहमद ओटवाल, सहसचिव मेहबूब शाह, कोषाध्यक्ष सैयद इरफान अली बुखारी, सदस्य हाजी साबिर हुसैन पुंवार, अख्तर हुसैन, इकबाल हुसैन खान,अब्दुल रशीद तुर्कीया,कल्लु खान,नफीस शेख, मोहम्मद कलीम,शरीफ खान,जुनैद शैख, सैयद सोहेल अली सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय अकीदतमंद मौजूद रहे।