रिपोर्ट आजाद मंसूरी
कपासन न्यूज/ राशमी मरमी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सारथी गोल्ड एनजीओ, भीलवाड़ा के सौजन्य से जरूरतमंद विद्यार्थियों को विभिन्न आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय के संस्था प्रधान हीरालाल शर्मा ने बताया कि सारथी गोल्ड एनजीओ, भीलवाड़ा की ओर से प्रतिवर्ष विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को टिफिन, पानी की बोतल, स्कूल बैग, जूते, मोजे, ड्रेस, टाई एवं बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई कार्यक्रम में सारथी गोल्ड एनजीओ, भीलवाड़ा की चेयरपर्सन बीना बांगड़, अध्यक्षा एकता ओस्तवाल, दीपशिखा नैनावटी, रीना, सुमन, चेतना एवं रितु सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के संस्था प्रधान हीरालाल शर्मा ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।














