राशमी मे अट्ठाई तप पारणा महोत्सव का हुआ आयोजन।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी कपासन न्यूज/ राशमी कस्बे में स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में बुधवार को मेवाड़ उपप्रवर्तिनी तप ज्योति गुरुणी मैया श्री विजय प्रभा जी मारासा आदि ठाणा-4 के सान्निध्य एवं प्रेरणा से भव्य सामूहिक अट्ठाई तप पारणा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राशमी सहित आसपास एवं दूर-दराज़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया।संघ अध्यक्ष देवेन्द्र रांका ने बताया कि स्थानीय जैन संघ के तत्वावधान में आयोजित अट्ठाई तप महोत्सव का पारणा समारोह भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंत्री गोवर्धन सिंह गिलूण्डिया ने बताया कि राशमी सहित आसपास के कई गांवों के कुल 35 तपस्वियों ने सामूहिक अट्ठाई तप की साधना की। इन तपस्वियों का पारणा समारोह राशमी बाईपास रोड स्थित विनायक वाटिका में आयोजित किया गया, जिसमें राशमी संघ सहित विभिन्न जैन संघों के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समारोह से पूर्व सभी 35 तपस्वी सात रथों में सवार होकर बैंड-बाजों एवं सैंकड़ो श्रद्धालुओं के साथ शांति भवन से भव्य शोभायात्रा के रूप में विनायक वाटिका पहुंचे। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति एवं उल्लास के साथ नाचते-गाते रहे। इसके बाद विनायक वाटिका में विधिवत पारणा समारोह संपन्न हुआ।कार्यक्रम में अट्ठाई तप की नवकारसी एवं गौतम प्रसादी के लाभार्थी वंदना-विजय, मंजू-सुरेश तथा रेशमा-राजेश दुग्गड़ परिवार (पलाना कला) का स्थानीय संघ द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दुग्गड़ परिवार ने अपने स्वर्गीय माता भगवती बेन एवं पिता स्वर्गीय सोहनलाल दुग्गड़ की स्मृति में सभी 35 तपस्वियों को 5-5 ग्राम के चांदी के सिक्के भेंट किए। वहीं राशमी निवासी शोकीन कुमार, छोटूलाल पोखरना एवं रतनलाल पोखरना की ओर से तपस्वियों को उपहार भी प्रदान किए गए।समारोह में पहुँना, सांखली, सोमी, आरणी, गंगापुर, सहाड़ा, मावली, कपासन, पलाना कला, नाथद्वारा, सोनियाना, भीमगढ़, बारू, चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा सहित अनेक जैन संघों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष देवेन्द्र रांका, मंत्री गोवर्धन सिंह गिलूण्डिया सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार रांका ने किया।समारोह में संरक्षक मदनलाल मारू, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार पोखरना, भगवतीलाल पोखरना, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार पोखरना, मुकेश मारू, अशोक पोखरना, देवेन्द्र चंडालिया, प्रचार मंत्री अनिल पोखरना, मीडिया प्रचार मंत्री शुभम रांका सहित संघ की कार्यकारिणी एवं अंबेश नवयुवक मंडल के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया।कोषाध्यक्ष प्रवीण पोखरना ने बताया कि चातुर्मास के दौरान शांति भवन स्थानक, राशमी में प्रतिदिन सुबह प्रार्थना, सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवचन, दोपहर 2 से 3 बजे तक ज्ञान चर्चा तथा सायंकाल प्रतिक्रमण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।