रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है।
कांग्रेस के खनन एवं उत्थान प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी में कपासन क्षैत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सत्य प्रकाश व्यास को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त कर जिम्मेदार सौंपी गयी है।वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य प्रकाश व्यास की प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त से क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह पूर्वक हर्ष व्याप्त है।साथ ही कांग्रेस के खनन एवं उत्थान में प्रकोष्ठ में नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश व्यास द्वारा नवीन जिम्मेदारी हेतु कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पदावत सहित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर ललित बोरीवाल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का हृदय से धन्यवाद किया।
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा – व्यास
नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सत्य प्रकाश व्यास ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए एक बड़े सम्मान के साथ साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण भाव से करेंगे। सामाजिक न्याय, समानता, संविधान की भावना तथा वंचित, शोषित, पिछड़े एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।














