रिपोर्टर आजाद मंसूरी कपासन न्यूज/ राशमी क्षेत्र के पहुँना कस्बे में बुधवार शाम करीब सवा से डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई।
बारिश इतनी तेज थी कि कस्बे की सड़कों पर करीब आधा फीट तक पानी बहने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, पूरे मानसून सीजन में पहली बार इतनी तेज बारिश देखने को मिली।जानकारी के अनुसार,
मंगलवार रात करीब आठ बजे के बाद भी लगभग पौन घंटे तक तेज बारिश हुई थी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मक्का, ज्वार, कपास सहित अन्य खेतों में आड़ी पड़ गईं। वहीं खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद कस्बे के लसाड़िया दरवाजा क्षेत्र में घुटनों तक पानी बहने लगा। इसके अलावा गांव के मुख्य मार्ग पर भी पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकासी के अभाव में सड़कों पर ही जमा हो गया। इससे नालियों की सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराने तथा बारिश के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है।














