कपासन नगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के आरक्षण में बड़ा बदलाव, अब ‘सामान्य महिला’ के लिए सीट आरक्षित।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन।
आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा कपासन नगर पालिका के अध्यक्ष पद (चेयरमैन सीट) के आरक्षण किया गया है।

नए आधिकारिक आदेश के अनुसार, कपासन नगर पालिका अध्यक्ष की सीट को अब **’सामान्य महिला’ (General Woman)** श्रेणी के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व कार्यकाल में आरक्षण सूची में कपासन अध्यक्ष पद की सीट को ‘ओबीसी महिला’ (OBC Woman) श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया था। इस बदलाव के बाद स्थानीय राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं।

सीट सामान्य महिला घोषित होने से अब सामान्य वर्ग के साथ-साथ अन्य सभी वर्गों की महिला दावेदारों के लिए चुनाव लड़ने के द्वार खुल गए हैं। इस घोषणा के बाद से ही कस्बे के राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों की महिला नेत्रियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दलों द्वारा अब नए सिरे से जिताऊ महिला उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी गई है।