कावड़ यात्रा का आयोजन, जगह-जगह किया पुष्प वर्षा।

कपासन न्यूज/ सिंहपुर। श्री नर्वदेश्वर महादेव की जय हर वर्ष की बात इस वर्ष भी मातृशक्ति द्वारा तीसरी कावड़ यात्रा श्री झातला माता जी से नर्वदेश्वर महादेव में जल अर्पण कर समाप्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री झातला माता मंदिर से कावड़ यात्रा डीजे की धुन पर प्रारंभ हुई जिसमें श्री नर्मदेश्वर महादेव महिला मंडल नीम चौक सदर बाजार सिंहपुर की महिलाओं ने बड़ी उत्साह से भाग लिया साथ में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे बच्चियों भी साथ रहे। न्यू बस स्टैंड पर बजरंग दल अध्यक्ष हेमंत शर्मा और साथियों ने फूलों की वर्षा कर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया।