सांवलिया सेठ को ज्ञापन, हे सांवलिया सेठ भक्तों की अर्जी स्वीकार करो,अच्छी बारिश करवाओ,किसान व आमजन की चिंता दूर करो।

रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। मंडफिया सांवलियाजी किसान नेता आंजना समाज युवा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन लाल आंजना ने अच्छी बारिश की प्रार्थना के साथ श्री सांवलिया सेठ को ज्ञापन सौंपा जिसमे लिखा कि हे भगवान श्री सांवलिया सेठ (मंडफिया) वाले आपकी कृपा सदैव आमजन और किसानों पर बनी रही है। आपसे हम भक्त लोग हाथ जोड़कर विनती करते हैं इस बार बारिश बहुत कम हुई है जिससे किसानों की सारी फसलें चौपट हो रही हैं सभी गहरी चिंता में हैं। अतः आप कृपा करके अच्छी बारिश करवाओ ताकि नदी, नाले, तालाब और बांध भर सके, जिससे कि आपके भक्त किसानों की चिंता दूर हो सके और खरीफ की फसल के साथ साथ आगे रबी की फसल भी अच्छी हो सके। इस दौरान उनके साथ शंभूलाल जाट, प्रवीण धाकड़,लोकेश धाकड़, राहुल आंजना, शंकर लाल पाटीदार सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे । ज्ञापन के दूसरे ही दिन क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई जिससे आमजन और किसानों के चेहरे पर खुशी लौटने लगी अब किसान सांवलिया सेठ का बारिश फिर से शुरू होने को लेकर धन्यवाद कर रहे हैं।