कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 19 सितंबर 2026। डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना गंगधार, जिला झालावाड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹15,000 के इनामी एवं थाना गंगधार के हिस्ट्रीशीटर राकेश तेली को गिरफ्तार किया है।
आरोपी थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ के प्रकरण में अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस के मामले में वांछित चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस द्वारा 01अवैध पिस्टल 02 मैगजीन 02 जिंदा कारतूस एव 3 लाख रुपए जप्त किए जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में अवैध हथियार सप्लायर राकेश तेली पिता कचरु लाल तेली निवासी गंगाधर जिला झालावाड़ फरार चल रहा था।
जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा ₹15000 का इनाम घोषित किया गया एवं डीएसटी की एक विशेष टीम एएसआई , सूरज कुमार, मय जाब्ता कांस्टेबल रामकेश, वीरेंद्र, सुरेश सुंडा,जगदीश,अरविंद, कृष्णकांत ,अशोक तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार का गठन किया गया । 17 सितंबर 2026 को जरिए मुखबिर से एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि चित्तौड़ जिले का ₹15000 का इनामी आरोपी जो थाना गंगधार जिला झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर भी है कल सुबह रतलाम से चोमहला आएगा एवं फिर घर गंगधार पर जाएगा सूचना पुख्ता होने से एएसआई सूरज मय जाब्ता के रवाना हो गंगधार पहुंचे एवं गंगधार थाने के थानाधिकारी किशोर सिंह मय जाप्ता कांस्टेबल नवरत्न, रामशरण, दिनेश की सहायता से उक्त हिस्ट्रीशीटर राकेश को गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल नवरत्न का विशेष योगदान रहा आरोपी थाना गंगधार जिला झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर हो अवैध आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ में भी आर्म्स एक्ट एवं हथियार सप्लायर का मुकदमा दर्ज हो चालान हुआ है।














