पहुँना में सोमवार शाम झमाझम बारिश, सड़कों पर बहा पानी, अचानक बदले मौसम ने बदली फिजा, नालियां भी हुईं छलककर ओवरफ्लो।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी कपासन न्यूज/ राशमी उपखंड क्षेत्र के पहुँना कस्बे में सोमवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और करीब पौने छह बजे के आसपास झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। जिससे कस्बे की सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं कई स्थानों पर नालियां भी छलककर ओवरफ्लो हो गईं और पानी सड़कों पर बहता नजर आया।

अचानक हुई इस बारिश से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बारिश के चलते सड़कें पानी से तरबतर हो गईं मौसम में आए बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली।