उदयपुर से चावंड जा रहे बाइक सवार की दर्दनाक हादसे में मौत।

रिपोर्टर सुरेश कुमार कटारा कपासन न्यूज/ उदयपुर से अपने पैतृक गांव चावंड जा रहे बाइक सवार बंशीलाल मेघवाल हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार बंशीलाल मेघवाल पुत्र वेलचंद मेघवाल बाइक से उदयपुर से चावंड जा रहे थे। इसी दौरान सराड़ा थाना क्षेत्र के डींगरी गांव के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बंशीलाल को उपचार के लिए झाड़ोल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया। एमबी हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है।