रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौडगढ़ 15 अक्टूबर। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या प्रथम, चित्तौड़गढ़ पीठासीन अधिकारी अंशुमान सिंह खंगारोत ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय दिनांक 09.10.2026 में चैक अनादरण के एक मामले के अभियुक्त चिरंजीलाल पिता सेवाराम तनवानी प्रोपराईटर कृष्णा लाईट हाउस निवासी प्रतापनगर चित्तौड़गढ़ को एक वर्ष की सजा व दो लाख बीस हजार रूपये की प्रतिकर राशि परिवादी शशिपाल तनेजा पिता नेचलदास तनेजा निवासी सेगवा हाउसिंग बोर्ड चित्तौड़गढ़ को अदा करने का अपना निर्णय दिया।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 27.12.2021 को अभियुक्त चिंरजीलाल तनवानी ने परिवादी शशिपाल तनेजा से दो लाख पांच हजार रूपये नगद उधार प्राप्त किये तथा इन रूपये चुकाने के लिहाज से अभियुक्त ने परिवादी शशिपाल तनेजा को पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रतापनगर का एक चैक दो लाख पांच हजार रूपये का दिया जो दिनांक 07.03.2022 को फण्ड्स इनसफिशियेंट के कारण अनादरित हो गया जिस पर परिवादी ने अभियुक्त चिंरजीलाल तनवानी के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में एन आई एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत परिवाद प्रस्तुत किया।
दोनों पक्षों के बहस को सुनकर परिवादी की ओर से एडवोकेट दिनेश शर्मा, विशाल कुमावत की पैरवी से सहमत होते हुए न्यायालय ने अभियुक्त चिरंजीलाल पिता सेवाराम तनवानी प्रोपराईटर कृष्णा लाईट हाउस निवासी प्रतापनगर चित्तौड़गढ़ को परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 138 के तहत दण्डनीय अपराध का दोषी मानते हुए अभियुक्त को एक वर्ष का साधारण कारावास एवं दो लाख बीस हजार रूपये बतौर प्रतिकर राशि परिवादी को अदा करने का आदेश दिया।














