चित्तौड़गढ़ डीएसटी की कार्रवाई, ₹5,000 का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार।

कपासन टाइम्स न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 28 अक्टूबर 2026। डीएसपी चित्तौड़गढ़ ने थाना जवाहर सर्किल जयपुर के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के प्रकरण में पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी वांछित आरोपी युवराज सिंह को गिरफ्तार किया है।    जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जिला विशेष टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही हैं। डीएसटी एवं थाना जवाहर सर्किल जयपुर की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी के प्रकरण में 4 साल से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी युवराज सिंह को गिरफ्तार किया है ।थाना जवाहर सर्किल जयपुर के धोखाधड़ी के प्रकरण मे वांछित आरोपी युवराज सिंह पिता पदम सिंह, जाति राजपूत, निवासी धोरडीया,नगरी थाना बस्सी, जिला चित्तौड़गढ़, ₹5,000 का इनामी आरोपी है। सूचना मिली कि आरोपी वर्तमान में धार, मध्यप्रदेश के पास एक सीमेंट फैक्ट्री मे काम करने की आड मे फरारी काट रहा है जिस पर डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय कांस्टेबल कृष्ण कांत की सूचना पर थाना जवाहर सर्किल जयपुर द्वारा कार्रवाई कर आरोपी युवराज सिंह को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे जयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया
पुलिस टीम:- एएसआई सूरज कुमार, (प्रभारी), कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत,अशोक,मनोज, रमेश।
पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व:-
एएसआई सेठाराम, हैड कांस्टेबल संजय राठौड़, कांस्टेबल शैलेन्द्र,मुकेश,आशीष।