संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को प्रोत्साहित करने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा वोटर हेल्पलाइन ऐप और C Vigil ऐप विकसित किया गया है। विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा विकसित सी विजिल एप से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की फोटो और वीडियो अपलोड कर सकता है जो रियल टाइम लोकेशन के आधार पर सीधे ही निर्वाचन विभाग को प्रेषित होते है। इससे कोई भी व्यक्ति आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत बिना पहचान बताएं कर सकते हैं । इसके साथ ही निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप विकसित किया गया है । जिसमें मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकते है, अपनी सूचनाओं में संशोधन कर सकते है, नवीन मतदाता अपना पंजीकरण कर सकते है। डिजिटल वोटर स्लीप पर डाउनलोड कर सकते हैं ।साथ ही साथ ही विकास अधिकारी पोरवाल ने बताया कि 6 अप्रैल 2024 को श्याम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक शनि महाराज आली के मेला परिसर में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।














