आंजना की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर किसान साथी सुरेश धाकड़ ने दीवार पर की चित्रकारी।

संपादक कालूराम कुमावत।

निम्बाहेडा।  लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किसान केसरी नेता उदयलाल आंजना की लोकप्रियता सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में चरम पर है। जब से कांग्रेस आलाकमान ने आंजना को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है उसके बाद से प्रतिदिन आंजना की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है गांव गांव शहर शहर में आंजना को आम मतदाताओं विशेषकर किसानों, युवाओं और महिलाओं का भरपूर समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। आंजना की लोकप्रियता का एक और उदाहरण आज बड़ीसादड़ी क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में देखने को मिला। यहां किसान साथी सुरेश धाकड़ ने आंजना के प्रति प्रेम और समर्पण भाव दर्शाते हुए दीवार पर कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का छायाचित्र बनवाते हुए शानदार चित्रकारी की और लिखा “बात किसान की होगी, तो उदय को दिल्ली जाना होगा।” बेहतरीन चित्रकारी करने और अपने प्रति किसान कोम की भावनाओ ने आंजना को भावविभोर कर दिया और इस प्रेमभाव के लिए आंजना ने किसान साथी सुरेश धाकड़ को गले लगाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। बड़ी संख्या में वहां उपस्थित किसान साथियों ने आंजना से कहां की आज कल हम जहां भी जाते है चाहे मंडी में माल बेचने जाए या बाजार में समान खरीदने हर व्यक्ति आंजना और जोशी की लोकप्रियता को तुलना करते हुए यही कहते सुनाई देते है की भाजपा सांसद सीपी जोशी अपनी छवि चमकाने के लिए कितने भी पैसे खर्च कर ले, जयपुर और दिल्ली से कितने ही लोग बुलाकर आईटी सेल में बिठा दें लेकिन किसान के दिलों में जगह आंजना की तरह किसानों की लड़ाई लड़ने से बनती है सिर्फ सोशल मीडिया पर जीवित रहने, रील बनाने या सेल्फी खिंचवाने से नहीं बनती।