मतदाता पर्ची वितरण का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी उपखंड अधिकारी मुकुट सिंह के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 मध्यनजर शनिवार को प्रत्येक मतदाता को मतदान की जानकारी हेतु बीएलओ द्वारा वितरित मतदाता पर्ची एवं वोटर गाइड के वितरण का उपखंड अधिकारी मुकुट सिंह ने निरीक्षण किया है इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर पालिका बस्सी ग्राम पंचायत जीतावाला दयारामपुरा, कानोता में घर-घर जाकर निरीक्षण कर जानकारी ली इसी के साथ ही दिनांक 7 अप्रैल में 14 अप्रैल को मतदान केंद्र पर विशेष अभियान लगेगा उपखंड अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा दिनांक 7 एवं 14 अप्रैल को यूथ चला बूथ अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत सभी मतदान केंद्र पर बीएलओ प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं को मतदाता पर्ची एवं मतदाता मार्गदर्शन का वितरण करेंगे साथ ही वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से मतदाता सूची के नाम सर्च करने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराएंगे अभियान के प्रभावी निरीक्षण हेतु 15 ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है