संपादक कालूराम कुमावत। 
अपनी मांगों को लेकर लूणकरनसर तहसील के धीरेरा स्टेशन के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के चेतावनी दी है। ग्रामीणों की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया कि धीरेरा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियो का ठहराव नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अनेक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऋषिकेश से बाड़मेर व बाड़मेर से ऋषिकेश जाने वाली रेलगाड़ी तथा जोधपुर से बठिंडा व बठिंडा से जोधपुर जाने वाली रेलगाड़ी का ठहराव कोरोनाकाल के बाद से हटा देने के कारण ग्रामीणों को हर रोज परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस गांव के ग्रामीण काफी लंबे समय से रेलगाड़ी ठहराव को लेकर मांग कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की इस मांग पर न तो जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। इसके कारण यात्रियों को मजबूरन महंगा किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो हम लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।


चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें














