शत प्रतिशत मतदान करवाने हेतु सिंहपुर में होगा जिला स्तरीय “मतदान की मेहंदी” कार्यक्रम का आयोजन।

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन। लोकसभा आम चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिए जिला और उपखंड प्रशासन SVEEP अंतर्गत अनेक गतिविधियां आयोजित करवा रहा है। 

उस प्रत्येक बिंदु पर मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है जिससे मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर शत प्रतिशत किया जा सके। इस हेतु सिंहपुर में जिला स्तरीय “मतदान की मेहंदी” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16.4.2024 को प्रातः 8:00 बजे से 10:00 तक जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल ने बताया कि लो वोटर टर्नआउट वाले मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग अलग स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।प्रेस प्रभारी विनोद ढाका ने बताया कि ग्राम पंचायत धमाणा के मतदान केंद्र धोबी खेड़ा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु सहायक विकास अधिकारी मांगीलाल गुर्जर के मार्गदर्शन में ग्राम विकास अधिकारी कमलेश रैगर और कनिष्ठ सहायक प्रतीक भट्ट ने आमजन से मानव श्रृंखला बनवाकर मतदान के महत्व एवं एक स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना करने के लिए मतदान की आवश्यकता के बारे में बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके साथ सभी पंचायतों में भी स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाध्यापक देवकरण, अध्यापक दीपक शर्मा, नरेश माली, समीक्षा, आर्य, माया खटीक, संपति प्रजापत, बीएलओ यशवन्त जोशी, प्रशिक्षणार्थी नारायण भील, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांता बैरवा, सहायिका पिंकी सुखवाल, आशा सहयोगिनी कैलाशी भील उपस्थित रहे।