संपादक कालूराम कुमावत। 
रायसेन। जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सुबह करीब 3 बजे दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइकों में आग लगने से तीन सवारों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर हालत में बरेली सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजमार्ग गैरतगंज गाडरवारा के करमोदी के पास गुरुवार शुक्रवार की रात तड़के करीब 3 बजे गैरतगंज नगर के वार्ड-11 निवासी अर्जुन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (24) साल, विपिन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (20) साल अपनी राइडर बाइक से सिलवानी तहसील के ग्राम मजगवा से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।














