रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। 
कपासन। विधानसभा क्षेत्र कपासन के नपानिया, कूथना, भादसोड़ा, बागुंड, लेसवा, सुरपुर, रेवलिया, कंथारिया, पिपलवाश, बानसेन, आक्या, पोटला, धनेत, गांव में कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना का शनिवार शाम को सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया। विधान सभा मीडिया प्रभारी एवं कार्यालय प्रमुख सत्य प्रकाश व्यास ने बताया कि शनिवार को निर्धारित जन दर्शन यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सुरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना को ऊंट पर बिठा कर फूलों की बरसात के साथ नाचते गाते सभा स्थल तक लाया गया।जनसमर्थन सभा में पूर्व सरपंच माधव लाल जाट ने अपने उद्बोधन पूर्व कैबिनेट मंत्री एव लोकसभा प्रत्याशी आंजना की ऐतिहासिक उपलब्धियों को आम जन में गिनाया।पूर्व सरपंच सीमा जाट ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने जन समर्थन सभा में कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा 10 वर्षों में बर्बाद की गई देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा पांच गारंटी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस की पांच गारंटी योजना देश के युवाओं,किसानों,मजदूरो एवं देश की महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी।उन्होंने कहा की पांच गारंटी योजना के तहत तीस लाख युवाओं को रोजगार, किसानों की कर्ज माफी, महिलाओं को एक लाख की सहायता राशि एवं मनरेगा मजदूरो को न्यूनतम चार सो रुपए मजदूरी देने का का वादा करती हैं। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी आंजना विकास के नाम पर मतदान की अपील की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एव प्रधान भैरू लाल चौधरी, पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष मांगी लाल लोहार, प्रवक्ता रोशन लाल रेगर, पूर्व सचिव ममतेश शर्मा, तिलक राज झारोली, महासचिव गणेश लाल जाटोलिया,उदय लाल बैरवा,आजाद हुसैन मंडफिया, कालू शर्मा, शंभू तेली, हजारी लाल गुर्जर, मुकेश कुमार जाट, मुकेश कुमार जटिया, अब्दुल कयूब, गणेश लाल गोदियाना कन्हैया लाल गाडरी, वार्ड पंच कमलेश कुमार खटीक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन समर्थन सभा का संचालन प्रवक्ता रोशन लाल रेगर ने किया।














