लोकसभा चुनाव शत प्रतिशत और सप्ताह को “लोकतंत्र का सतरंगी सप्ताह” के रूप में मनाया।

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन।  लोकसभा आम चुनाव में कुछ ही दिन शेष है और शत प्रतिशत मतदान के लिए विकास अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी मुकेश पोरवाल के निर्देशन में निरंतर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है और इस सप्ताह को “लोकतंत्र का सतरंगी सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है। और प्रतिदिन अलग अलग थीम पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत सिंहपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा ग्राम पंचायत करजाली के चारभुजा मंदिर चौक में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली एवं महिला मतदाता रैली का आयोजन किया गया और मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।  साथ ही स्वीप प्रेस प्रभारी विनोद ढाका ने बताया की आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए उपखंड अधिकारी राजीव बडगूजर द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन पंचायत समिति कपासन के सभागार में किया गया, जिसमे समस्त ग्राम विकास अधिकारियों और राशन डीलर्स को शत प्रतिशत मतदान करवाने, मतदाताओं और मतदान दलों के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल, तहसीलदार कपासन जगदीश बामनिया, तहसीलदार भूपालसागर अंकित सामरिया, सहायक विकास अधिकारी मांगीलाल गुर्जर, लोकेश चंडालिया, सभी ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ट सहायक और राशन डीलर्स उपस्थित रहे।