रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के तूंगा महिला अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में आज ब्लॉक तूंगा की समस्त ग्राम साथिनो का आमुखीकरण कार्यक्रम बलराम आश्रम में रखा गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 रहा। महिला अधिकारिता विभाग के ब्लॉक सुपरवाइजर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया एवम पीपल पूर्णिमा के अवसर पर बाल विवाह होने की अधिक संभावना रहती है। इसी उद्देश्य से ब्लॉक की सभी ग्राम साथिनो का यह आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी साथिनो को ग्राम पंचायत मुख्यालय एवम सभी ग्रामों में बाल विवाह प्रतिषेध कार्यशाला आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस सम्बंध में विभागीय उच्चतर कार्यालय एवम उपखण्ड अधिकारी बस्सी द्वारा भी निर्देश प्राप्त हुए हैं। ब्लॉक बस्सी व तूंगा के लिए बाल विवाह रोकथाम के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स एवम ग्राम टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
तथा कंट्रोल रूम नंबर 01429- 226230 जारी किया गया है। बाल विवाह में सहयोगी हलवाई, पण्डित, टैंट वाले एवम प्रिंटिंग प्रेस वालों को भी बाल विवाह में सहयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है। कार्यशाला के समापन पर साथिनो द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध की शपथ ली गई। तत्पश्चात सभी साथिनो ने पुलिस थाना बस्सी के परिसर में संचालित महिला सुरक्षा एवम सलाह केन्द्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महिला सुरक्षा एवम सलाह केन्द्र की काउंसलर मीना एवम विनीता ने सभी ग्राम पंचायतों में इस केन्द्र के बारे में जागरूकता फैलाने का आव्हान किया।
क्षेत्र की छोटी बड़ी खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें














