संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
चित्तौड़गढ़, सेंट पॉल स्कूल चित्तौड़गढ़ के विद्यार्थियों ने आर्थिक सहयोग कर बच्चों के पीने के पानी हेतु सबमर्सिबल मोटर व पाइपलाइन डालकर सहयोग किया। नेतावल गढ़ पाछली ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढ़ाढ़ण में सेंट पॉल स्कूल चित्तौड़गढ़ के विद्यार्थियों ने आर्थिक सहयोग कर बच्चों के पीने के पानी हेतु सबमर्सिबल मोटर व पाइपलाइन डालकर किया सहयोग । राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढ़ाढ़ण की प्रधानाध्यापिका का आराधना सोनी ने स्वागत उद्बोधन देते बताया कि सेंट पॉल स्कूल के फादर शैजो थॉमस प्रिंसिपल के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह रखा गया। अध्यक्षता पीईईओ नेतावल गढ़ पाछली के अध्यापक कान सिंह सुवावा पुर्व संयुक्त मंत्री जौहर स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ़ एवं अति विशिष्ट अतिथि नेतावल गढ़ पाछली ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह,सेन्ट पोल स्कूल चित्तौड़गढ़ के शिक्षक सी एस नैयर ,संजय कुमार जैन, अभिषेक वैष्णव ,आशा मैडम, अरुणा मेहता ,अश्वनी सर ,महेंद्र सिंह राणावत,एसएमसी अध्यक्ष शंकर लाल ओड, कैलाश ओड , नारू ओड सहित कई ग्राम वासी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सेंट पॉल स्कूल के प्रिंसिपल को उपरणा ओढ़ाकर व विजय स्तम्भ प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सेंट पॉल स्कूल के प्रिंसिपल ने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कान सिंह सुवावा ने किया। आभार स्थानीय विद्यालय की शिक्षिका सुप्यारी ने किया।














