कुलदीप शिक्षण संस्थान सुरपुर में पुरुस्कार वितरण एवम प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हें बालकों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां।

रिपोर्टर: रोशन लाल रेगर। कपासन पंचायत समिति के सुरपुर स्थित कुलदीप शिक्षण संस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरपुर में पुरुस्कार वितरण एवम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महंत श्री राम लखन दास त्यागी ,अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी एवम विशिष्ठ अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवम युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश चंद्र जाट, दिनेश चंद्र सोनी, शारीरिक शिक्षक भगवती लाल जाट,पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रकाश चंद्र जैन, महावीर जैन, समाज सेवी युवा कार्यकर्ता हरीश खारोल उंदायला, श्री करणी कंप्यूटर के प्रबंध संचालक पृथ्वी सिंह चारण, चंदन बाला ग्रुप की अध्यक्ष निशा जैन, वार्ड पंच उर्मिला देवी सोनी, चंदा देवी सोनी, इशिका सोनी, प्रमिला जैन, जगदीश चंद्र जाट, उदय लाल जाट, डॉक्टर रमेश कुमार रेगर, शशि पाल बैरवा, राज कुमार व्यास, राज कुमार जाट, लेहरू लाल जाट , कुलदीप कुमार रेगर, भगवती लाल रेगर, किशन लाल जटिया सहित कई गणमान्य नागरिक महानुभाव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महंत श्री राम लखन दास त्यागी ने मां शारदे को दीप अगरबती प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिमा अटल ने गणेश वंदना अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। प्रबंध संचालक रोशन लाल रेगर अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया। तत्पश्चात विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह चारण एवम पायल जैन, मीना जैन द्वारा अतिथियों का उपर्णा एवम मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। किंजल गुर्जर, खुशी कलाल, मेघा अटल, मीना रेगर, इंद्रा रेगर, मीनाक्षी गाडरी, खुशी बैरवा, अरविंद जांगिड़, लक्की खटीक, भावना अटल, चित्रा अटल ने रंगा रंग आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मौहा। प्रेरक नाटक, कविता, समूह गान एवम एकल नृत्य सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में प्रबंध संचालक रोशन लाल रेगर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।