रिपोर्टर : रोशन लाल रेगर।
कपासन पंचायत समिति ग्राम पंचायत सुरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपुर का कक्षा बारहवी कला संकाय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। पी ई ई ओ महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा बारहवीं में कुल 2 9 विद्यार्थी प्रविष्ठ हुए। सोलह विद्यार्थी प्रथम एवम तेरह विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण रहे। पिता के साए से दूर रही बेटी टीना रेगर 83.60%अंक हासिल कर क्लास टॉपर रही है। टीना रेगर ने बताया कि शिक्षक बनकर अपने कैरियर की शुरुआत करेंगे आगे का भविष्य कदम कदम बढ़ते जाएंगे। अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय स्टॉफ एवम अपनी माता को दिया है। द्वितीय स्थान योगिता लोहार ने 83.40%अंक हासिल किए साथ ही तृतीय स्थान पर अभिषेक जाट रामपुरिया रहे। अभिषेक जाट का सपना प्रशासनिक अधिकारी बनकर सेवा करना है।














