बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
छोटी सादड़ी
, अयोध्या में हुए श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में ग्राम दूधी तलाई में राधा कृष्ण मंदिर पर टीवी लगाकर सभी ग्राम वासियों को लाइव प्रसारण दिखाया गया एवं अखंड रामायण पाठ का वाचन हुआ व 56 भोग महाप्रसाद का भगवान को भोग लगाकर भक्तों को वितरण किया गया, जगदीश धाकड़ व मखनलाल धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी 1 महीने पहले से गांव मे जोर शोर से हो रही थी, रामभक्तो ने दिल खोलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दान दिया, निर्मल, प्रहलाद, दिलीप, संजू,पंकज, अशोक, अर्जुन, घनश्याम, सूरज, भग्गू, किशोर, मनीष, कमलेश, रामविलास, दिनेश, सतीश व बजरंगदल के सभी कार्यकर्ताओं ने अहम् भूमिका निभाई,बाद मे भव्य जुलुस निकाला गया। राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर जुलूस संकट मोचन हनुमान जी मंदिर तक लाया गया। दोबारा जुलूस राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचा जहां मार्ग में जुलुस पर ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा की गई इसमें गांव की सभी माताएं बहिने व बुजुर्ग युवा, बेंड बाजा और ढोल नगाड़ों के द्वारा निकाला गया जुलूस कार्यकर्ता कन्हैयालाल धाकड़ ने बताया कि शाम को सभी के लिए ब्रह्म भोज रखा गया।














