संपादक कालूराम कुमावत। 
निंबाहेड़ा 2 जून 2024 प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष बिहारी लाल सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (ग्रामीण क्षेत्र) राष्ट्रीय न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ जगदीश मीणा एवं बौद्ध भिक्षु भंते अश्वजीत उदयपुर से प्रस्थान कर मध्य प्रदेश के दौरे पर जाते समय अल्प समय के लिए प्रातः 10:30 बजे स्टेशन रोड निंबाहेड़ा अनुसूचित जाति जनजाति कार्यालय रुकेंगे। पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान किया जाएगा। एवं सामाजिक ,संगठनात्मक बुद्धिस्ट, विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा।














