ध्रुव तारा एस्ट्रो फाउंडेशन और ध्रुव प्रोडक्शन की ओर से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस इंडियन वेदिक एस्ट्रो सेमिनार का किया आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाटन निवासी पंडित ज्योतिषाचार्य गोपाल मिश्रा जो की मलेशिया में ध्रुव तारा एस्ट्रो फाउंडेशन और ध्रुव फाउंडेशन की ओर से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस इंडियन वेदिक एस्ट्रो सेमिनार का आयोजन होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल मलेशिया कुआल्मपुर में करवाया गया जिसमें करीब 31 महाज्योतिषियों ने भाग लिया उनके संचालक बलिंदर कालिया व अनीता कालिया ने बताया कि विदेशों में ज्योतिष वह वस्तु के झंडा गाड़ना ही हमारा मकसद है ज्योतिष व वास्तु पुराने समय से चली आ रही हमारे पूर्वजों की देन है ज्योतिष विज्ञान एक ऐसा गहरा समंदर है जिसमें जितनी डुबकी लगाई जाए उतनी ही कम है ज्योतिष विज्ञान और ज्ञान हमारे जीवन का आज महत्वपूर्ण अंग बन चुका है देश विदेश में यह परंपरा पुराने समय से चली आ रही है अनीता कालिया ने बताया कि विदेश में जाकर सेमिनार का आयोजन करना हमारे इंडियन वेदिक परंपरा को बढ़ाना है आज के समय में वैदिक वास्तु रेड बुक नाडी मस्तक रेखा फेस रीडिंग सभी का इंसानी जिंदगी में बहुत महत्व है 27 नक्षत्र इंसान के दैनिक कार्य में महत्वपूर्ण शुभ अशुभ ग्रह का महत्व इंसानी जिंदगी को बदल देता है इसलिए ग्रहो के बारे में हर इंसान जानना चाहता है कि कल उसके साथ क्या होगा लॉटरी लगेगी या व सब कुछ गंवा बैठेगा ध्रुव तारा एस्ट्रो फाउंडेशन विदेशो में ऐसे ही सेमिनार करवाता रहेगा इस सेमिनार के मुख्य अतिथि डा खोजा पी एच डी दुबई के द्वारा आए हुए सभी पंडित ज्योतिषाचार्यो को माला व साफा पहनाकर गोल्ड मेडल देकर मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया जिसमे पंडित संतराम शास्त्री, पंडित गोपाल मिश्रा,पंडित पर्दिमन्यू ,पंडित पवन सिंह,पंडित प्रिंस शर्मा,पंडित मानकला राघवय,पंडित गोपी कृष्णन, व पंडित सेतु माघव,इत्यादि सभी ने भाग लिया,और साथ ही सभी को धार्मिक स्थल कई स्थानों पर घुमाया इस मौके पर पाटन निवासी पंडित गोपाल मिश्रा ने कहा की आपके द्वारा जो हमे यहां बुलाकर इतना बड़ा सम्मान दिया इससे पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है और यह सेमिनार 27 मई से 30 मई तक चला इसी के साथ ही पाटन निवासी गोपाल मिश्रा ने अपने क्षेत्र की खुशहाली की मनोकामना मांगी और वापस घर आने पर पंडित गोपाल मिश्रा ने सबसे पहले नईनाथ धाम मंदिर में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की ओर उसके बाद ग्रामीणों द्वारा पाटन कस्बे में माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया इस मौके पर लोगो में भी काफी उत्साह दिखाई दिया।