संपादक कालूराम कुमावत
बस्सी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महादेवपुरा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक रामचरण जांगिड़ व घनश्याम मीणा ने विद्यालय प्रबंधन के विभिन्न कार्यों एवं समग्र शिक्षा के बारे में जानकारी दी। बालिका शिक्षा, गणवेश, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता, बाल अधिकार, बालिका आत्मरक्षा व विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान पीईईओ डॉ अलका तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों को अपने-अपने विद्यालयों में इन योजनाओं का क्रियान्वयन करने को कहा। प्रशिक्षण में सरपंच रेणू बैरवा, अध्यापक गिर्राज प्रसाद मीणा, ओम प्रकाश यादव, बिन्तोष मीना, मोतीलाल शर्मा, माया अडानी, बजरंग लाल बैरवा व एसएमसी/एसडीएमसी सदस्य उपस्थित रहे।














