शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान-समारोह का किया आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बांसखोह कस्बा स्थित शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इसमें समारोह की अध्यक्षता सीताराम शर्मा विजयताण, हरिमोहन खंडेलवाल, सुरेश चंद शर्मा रहे कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु अभिभावक भी उपस्थित रहे संस्था निदेशक बृजेश कुमार शर्मा ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया एवं सभी बोर्ड कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवा कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया इस मौके पर सीताराम शर्मा द्वारा सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनका स्वागत सत्कार किया संस्था के विगत वर्षों के परिणाम की जानकारी दी इस वर्ष भी सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया कक्षा 12वीं बोर्ड विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान रीना महावर पुत्री खेमचंद महावर 87% द्वितीय स्थान जितेन्द्र कुमार मीणा पुत्र कैलाश चंद मीणा 84.60% ने jee एडवांस भी क्वालीफाई किया।इसी तरह कला संकाय में रवीना शर्मा पुत्री ओमप्रकाश शर्मा 87 प्रतिशत प्राप्त कर बांसखोह में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान युवराज सिंह पुत्र दीपक सिंह 86 प्रतिशत व कक्षा दसवीं बोर्ड प्रथम स्थान योगेश कुमार पुत्र हरलाल मीणा 86.50% द्वितीय स्थान समीक्षा शर्मा पुत्री श्री मोहनलाल शर्मा 81.83% तृतीय स्थान राहुल खारवाल पुत्र श्री रंगलाल खारवाल 81.50 प्रतिशत वीरेंद्र खारवाल पुत्र ओमप्रकाश खारवाल 81.50 प्रतिशत, विजय शर्मा पुत्र चंद्र मोहन शर्मा 80.83 प्रतिशत , अभिषेक गुर्जर पुत्र श्री रायसिंह गुर्जर 79%व कक्षा आठवीं बोर्ड प्रथम स्थान नवीन सैनी पुत्र ताराचंद सैनी ए ग्रेड द्वितीय स्थान अजय सैनी पुत्र दिनेश कुमार सैनी ए ग्रेड , तृतीय स्थान जयेश शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा ए ग्रेड, अजय सैनी पुत्र मुकेश कुमार सैनी ए ग्रेड अंक प्राप्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम शर्मा ने बताया कि सभी प्रतिभावान छात्राओं को दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ते रहना है एवं अपने माता-पिता विद्यालय वह गांव का नाम रोशन करना है। संस्था निदेशक बृजेश कुमार शर्मा ने आए हुए अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी छात्र-छात्राओं को अपने भावी भविष्य निर्माण के लिए कठिन परिश्रम व अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ मुकेश कुमार परेवा, डी के शर्मा , प्रिंस चौधरी , दिनेश कुमार मीणा, सद्दाम हुसैन, चेतन शर्मा, राकेश गोतम, अशोक प्रजापत, रामदयाल शर्मा, विजय मिरोठा एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।