भाजपा मंडल अध्यक्ष धाकड़ देवदा स्कूल देख कर हुए अभिभूत।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। स्कूल की एक दिन 1 रुपया दान योजना से जुड़ कर दम्पती ने ग्रहण की सदस्यता। 

बड़ीसादड़ी। कनेराघाटा भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़ क्षेत्र के देवदा स्कूल को देख कर अभिभूत हो गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष धाकड़ गुरुवार को अपनी धर्मपत्नी संगीता के साथ स्कूल के पास से होकर गुजर रहे थे। 12 वर्ष पूर्व यहीं से बीएड के लेसन दिये जाने के कारण धाकड़ ने पत्नी को देवदा स्कूल दिखाने के लिए पास गए। गर्मी की छुट्टी होने के बावजूद स्कूल का गेट खुला था तो वे स्कूल के अंदर ही चले गए। स्कूल के अंदर जाने के बाद देखा तो वहां पर प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार जैन, शिक्षक जगदीश चंद्र सुथार व शारीरिक शिक्षक जगदीश शर्मा कार्य करते हुए मिले। जुगल किशोर धाकड़ को आश्चर्य भी हुआ कि छुट्टियों के बावजूद भी शिक्षक स्कूल की सार संभाल करने के लिए पूरे समर्पण के साथ सेवाएं दे रहे है। स्कूल की स्वच्छता एवं सघन हरियाली को देख कर वे अभिभूत हो गये। कनेरा घाटा भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़ को संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन ने स्कूल विकास की योजना एक दिन 1 रुपया दान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां का प्रत्येक परिवार स्कूल को रोज 1 रुपया दान देता है तो धाकड़ स्कूल विकास की इस अनूठी योजना से बहुत प्रभावित हुए। धाकड़ ने स्कूल विकास की इस अनूठी योजना की तत्काल सदस्यता ग्रहण करते हुए 1 वर्ष की राशि भी जमा कर दी। इस पर संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन ने भामाशाह धाकड़ दम्पती का अभिनंदन किया। कनेरा घाटा भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि वे भविष्य में भी अपने सामर्थ्य अनुसार स्कूल को मदद करते रहेंगे। इस अवसर पर श्रीपुरा के कन्हैया लाल धाकड़ भी मौजूद थे।