संपादक कालूराम कुमावत। 
कपासन क्षेत्र के गांव-सिंहपुर जिला- चितौडगढ़ में राज्यमार्ग संख्या 09 पर सिंहपुर टोल नाके के पास स्थित गेपील फेक्ट्री जो रेड जोन केटेगरी में आती हैं। फेक्ट्री प्रबन्धन ने प्रशासन/राज्य सरकार को गुमराह कर रेड जोन कि फेक्ट्री बिना राज्य सरकार की स्वीकृती के ग्रीन जोन में लगा रखी हैं। फेक्ट्री से निकलने वाली जहरीली दमगोटू/दुर्दुगन्ध युक्त गैसों से आस-पास के आठ-दस गांवो में लोगों का जिना मुश्किल कर रखा हैं लोगों को श्वास लेने में परेशानी हो रही हैं। आये दिन गांव में मौतों का आँकड़ा बढ़ता जा रहा हैं व आसपास के कुओं/ नलकुपों का पानी भी जहरीला व बदबुदार पीने लायक नहीं रहा है। फेक्ट्री द्वारा परिवहन किया जा रहा अपशिष्ट पदार्थ भी रोड पर बिखेरते जाते है। जिससे आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के पशु पक्षी भी इस दुगंध व अपशिष्ट पदार्थों से प्रभावित होकर मर रहे हैं लोग गांव छोडकर अन्यत्र जाने के लिए मजबूर हो रहें हैं। फेक्ट्री प्रसाशन को बार-बार अवगत कराने पर भी इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। फेक्ट्री का विरोध करने पर फेक्ट्री प्रशासन द्वारा लोगो को डराया/धमकाया जाता हैं। अतः श्रीमान् से निवेदन हैं की उक्त फेक्ट्री पर कार्यवाही कर इसे आबादी क्षेत्र से दुर स्थापित किया जावे ताकी सिंहपर व आस-पास के गांवों में निवासरत 10000 लोगो को प्रदूषण व भोपाल गैस रिसाव जैसी घटनाओं का सामना न करना पड़े। अतः माननीय महोदय से निवेदन है कि आप हमारी समस्या का समाधान कर फेक्ट्री को शीघ्रातिशीघ्र पाबन्द कर/उचित कार्यवाही कर आबादी क्षेत्र से दूर अन्यत्र स्थापित करवानें की कृपा करें है। तीन दिवस में हमारी समस्या का समाधान नहीं होता हैं तो सभी ग्रामवासीयों द्वारा फेक्ट्री के बाहर आमरण अनसन /जन संघर्ष समिति द्वारा धरना दिया जायेगा। ज्ञापन देने जन संघर्ष समिति के सदस्य हेमंत शर्मा, रत्नेश शर्मा, रामलाल जाट, तरुण मारू, सोनू वैष्णव, प्रकाश जाट, व कई अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपखंड कार्यालय कपासन एसडीएम को ज्ञापन सोपा।














