योग से मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से रहता है स्वस्थ।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। कोटखावदा के गांव रूपाहेडी कला में आयुर्वेदिक औषधालय पर निदेशालय आयुर्वेदिक विभाग एवं राजस्थान सरकार द्वारा आदेश अनुसार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। । इसी के तहत राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय रूपाहेडी कला के योग प्रशिक्षक हरि सिंह गुर्जर द्वारा औषधालय परिसर में चिकित्सा अधिकारी श्वेता जैन के सानिध्य में योग अभ्यास करवाया गया।योगाभ्यास में गांव के बड़े बुजुर्गों युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। चिकित्सा अधिकारी श्वेता जैन ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय रूपाहेड़ी में मनाया जाएगा जिसको लेकर पहले से ही योग अभ्यास शुरू कर दिया गया है। जिसकी थीम महिला सशक्तिकरण है। उसको लेकर महिलाओं को भी प्रेरित किया जा रहा है। और साथ ही बताया कि योग से मनुष्य का मस्तिष्क व पुरा शरीर शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए।