संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
नीमच, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत नीमच के तत्वावधान में स्थानीय संपूर्ण सिंधी समाज एवं समाज के समस्त संगठन और संस्थाओं द्वारा सामूहिक रूप से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 को स्थानीय सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कॉलोनी चौराहे पर प्रात 10:00 बजे परंपरानुसार झंडा वंदन किया जाएगा। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मुखी मनोहर अर्जनानी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए समस्त सिंधी समाज जनों से राष्ट्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के पुनीत पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाने एवं सफल बनाने का आग्रह किया है।














