प्रेमिका ने करवाई थी रेलवे में पदस्थ JE की हत्या: शक न हो इसलिए शव को जंगल में छोड़कर पूर्व प्रेमी के साथ भाग गई।

संपादक कालूराम कुमावत

 

 

 

रतलाम | तीन दिन पहले (रविवार को) खोड़ाना-गुराड़िया रोड पास ब्रेजा कार में मिले रेलवे के जूनियर इंजीनियर (JE) दीक्षांत पंड्या की हत्या का खुलासा मंदसौर पुलिस ने बुधवार को कर दिया। मामले में पुलिस ने पिंकी नाम की महिला उसके प्रेमी मोहसिन लाला को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम का खुलासा एसपी अनुराग सुजानिया ने किया।

पुलिस के मुताबिक रतलाम जिले ढोढर निवासी महिला पिंकी चौहान का मोहसिन पिता नाजिम खा पठान से 10 साल से प्रेम सबंध था। वहीं दो साल पहले महिला ने मोहसिन से दूरी बना ली थी और रेलवे के जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पिता नवीन पंड्या निवासी रतलाम से करीबियां बढ़ा ली थी। मृतक आरोपी महिला को रतलाम में अपने साथ रखना चाहता था। लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बिच पिंकी की लाइफ में मोहसिन एक बार फिर एंट्री हुई।

इसके बाद महिला ने मोहसिन को बताया कि दीक्षांत उसे साथ रखना चाहता से लेकिन वह जाना नहीं चाहती। इसके बाद पिंकी और मोहसिन ने मिलकर दूसरे प्रेमी दीक्षांत पंड्या की हत्या का प्लान बनाया।

प्रेमी की लाश कार में डालकर ले गई थी

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला 20 जनवरी को दीक्षांत के साथ उसकी ब्रेजा कार से नीमच के जेतपुरा में शादी में गई थी। उसे आशंका थी कि दीक्षांत उसे रतलाम ले जाएगा, इसके लिए उसने मोहसिन को फोन कर उसे रास्ते से हटाने को कहा। महिला और उसका प्रेमी दीक्षांत नीमच से शादी अटैंड रात ढाई बजे परवलिया गांव पहुंचे। यहां पहले से पिस्टल लेकर तैयार मोहसिन ने ड्राइवर सीट पर बैठे दीक्षांत पर दनादन चार फायर किए। इसमें एक गोली उसके आरपार निकल गई।

इससे दीक्षांत की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद पिंकी ने दीक्षांत की लाश को कार में डालकर 8 किलोमीटर दूर खोड़ाना गुराड़िया रोड पहुंची, पीछे से मोहसिन बाइक लेकर आया। दोनों ने कार को सुनसान इलाके में खड़ा कर बाइक से फरार हो गए। 21 जनवरी को गांव के चौकीदार ने कार में पड़ा शव देखकर भावगढ़ पुलिस को सूचना दी थी।