रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस मौके पर योग प्रशिक्षक सुमन शर्मा, तनिष्का खंडेलवाल,अन्य स्टाफ द्वारा योग कराया गया और योग के बारे में जानकारी दी इस दौरान कहा की योग करने से शरीर में किसी भी तरह की बीमारी उत्पन्न नहीं होती जबकि हर व्यक्ति को रोज करीब एक घंटे तक योग अवश्य करना चाहिए इसी के साथ ही बताया की आज के समय में योग स्वास्थ्य जीवन का अभिन्न अंग है।
और हमें सभी स्तरों पर इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए इसके पश्चात योग प्रशिक्षक ने योग की विभिन्न आसनों के लाभ पर चर्चा की तथा उपस्थित सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी अन्य छोटे छोटे बालक बालिकाएं व महिलाएं अन्य ग्रामीण मौजूद थे और सभी के साथ श्वांस क्रिया, सूर्य नमस्कार , पादहस्त आसन श्वासन इत्यादि आसनों का योग अभ्यास किया तत्पश्चात उन्होंने सात्विक भोजन के गुण स्वस्थ शरीर का महत्व ऋतु के अनुसार भोजन ग्रहण करने जैसे विषयों पर संक्षेप में वर्णन किया इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डा रकेश शर्मा,कलवाराम सैन,बसंती देवी समस्त स्टाफ व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल रामवतार मीणा, चंद्रमोहन मीणा, सुरेश पारीक,जगदीश सोनी, रवि सोनी, विनोद, दुलीचंद महावर समस्त स्टाफ व अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण हरिमोहन खंडेलवाल, राजेन्द्र बुसर, गिर्राज, रमेश चंद्र अल्का सांभरिया प्रेम शांति देवी अन्य काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।














