संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। सिंहपुर। वैदिक हेल्थ केयर अहमदाबाद आयुर्वेदिक संस्थान के द्वारा,आयुर्वेदिक चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन 20 जुन 2024 को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिंहपुर में किया गया डॉ. हितेश उपाध्याय (आयुर्वेद, पंचकर्म थैरेपी विशेषज्ञ) ने अपनी निशुल्क सेवाए दी।

मरीजो का परिक्षण कर मोटापा, घुटना दर्द, कमर दर्द, साइटीका, पेट की समस्त बिमारीया, चर्म रोग, महिला एवं पुरूषों के समस्त रोगो का उचित परामर्श दे कर उपचार किया। रामेश्वर जाट, अंकीत राव, दिनेश पाराशर, हेमन्त शर्मा, हस्तीमल तलेसरा, बद्रीलाल समदानी, लादूराम भुतङा, ओमप्रकाश जयसवाल का शिविर में विशेष सहयोग रहा। ओमप्रकाश जयसवाल ने बताया शिविर में 66 मरीजो ने लाभ लिया।














