रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत अमीरामा के स्थित ,मरावदीया गांव में बिरसा मुंडा स्टेडियम मरावदीया खेल मैदान पर शहीद भगत सिंह की स्मृति में उपलक्ष में शनिवार को 5 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का विभिन्न अतिथियों व ग्रामवासियों के सानिध्य में समापन किया गया। आपको बता दे की शनिवार को फाइनल में किंग कोबरा केवलपुरा बनाम ईडना वारियर्स बड़ीसादड़ी के बीच खेला गया। जिसमें ईडना वारियर्स बड़ीसादड़ी ने पहले खेलते हुए 80 रन बनाएं जवाब में किंग कोबरा केवलपुरा ने फाइनल ओवर में सिक्स लगाकर फाइनल मैच को जीता। फाइनल मैच में विजेता टीम किंग कोबरा केवलपुरा को 11000 नगद ट्रॉफी मोमेंटो, उपविजेता ईडना वारिटेयर्स टीम को 7500 हजार नगद पुरस्कार ट्रॉफी ,मोमेंटो दिया जाएगा। फाइनल मैच में मैन ऑफ़ द मैच मिठू सिंह नयाखेड़ा, मैन ऑफ़ द सीरीज लोकेश मालावत मेवाड़ ,बेस्ट बल्लेबाज बलराज सिंह शक्तावत ,बेस्ट बॉलर इमरान खान, बेस्ट फील्डर कैलाश टेलर बेस्ट ऑलराउंडर निलेश टांक को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस दौरान समापन समारोह में यह रहे मौजूद। दलपत सिंह मीणा सरपंच ग्राम पंचायत मानपुरा जागीर, जिला परिषद सदस्य प्रतापगढ़ st जिला सह संयोजक राजस्थान, मदन सिंह मीणा ,सरपंच ग्राम पंचायत हरिपुरा राजू चौधरी ,लाल सिंह केवलपुरा ,वाल सिंह वार्ड पंच राजू सिंह रावत, आयोजन करता प्रकाश सिंह मीणा पूर्व सरपंच केवलपुरा बड़ीसादड़ी पंचायत समिति सदस्य मरावदिया गांव के शोभाग सिंह मीणा मालावत ,रामदेव सिंह रावत, श्रवण मालावत मेवाड लोकेश मालावत मेवाड सुरेश सिंह समस्त ग्रामवासी मरावदीया मौजूद रहे।














