राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रदेश संगठन महामंत्री बने नितेश शर्मा पदाधिकारी ने जताया हर्ष। 

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।

चित्तौड़गढ़ 25 जून मंगलवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र राणेजा ने श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना राजस्थान द्वारा आगामी दिनों में आयोजित कार्यक्रमों के तहत प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवाड़ी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री नितेश कुमार शर्मा धनेतकलां को नियुक्त किया। नवनियुक्त नितेश कुमार की इस नियुक्ति पर प्रदेश पदाधिकारी में जिला पदाधिकारी ने खुशी जाहिर करते हुए शीश नेतृत्व का आभार जताते वही प्रदेश संगठन महामंत्री नितेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश राणेजा व प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवाड़ी सहित सभी पदाधिकारी का आभार जताया। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का उपरना ओढा कर सांवलिया जी की तस्वीर भेंट करते हुए आभार जताया।