रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी यह विचार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने बड़ी सादड़ी में आयोजित स्काउट गाइड अभिरुचि एवं कौशल शिविर के समापन समारोह के दौरान व्यक्त किया। स्थानीय संघ सचिव चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि 17 मई से 25 जून तक आयोजित इस अभिरुचि शिविर में मेहंदी, सिलाई, ब्यूटीशियन आर्ट एंड क्राफ्ट, बैडमिंटन, कैरम, चेस, इंग्लिश स्पोकन, वैदिक गणित, आत्मरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, नृत्य, संगीत आदि विषयों पर प्रशिक्षिकों ने बालक बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया।
शिविर की सहायक संचालक मनोरमा पंडया ने बताया कि बड़ी सादड़ी में पहली बार आयोजित इस शिविर में लगभग 200 बालक बालिकाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया तथा भाग लिया। सहायक सचिव अमज़द खान पठान ने बताया कि समापन समारोह में स्काउट प्रार्थना से शुरुआत के साथ ही बच्चों ने कैटवॉक, आत्मरक्षा की कला का प्रदर्शन ,नृत्य से समा बांध दिया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा थे, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी योगेश चंद्र जानी, सी ओ स्काउट चित्तौड़गढ़ चंद्र शंकर श्रीवास्तव , सहायक जिला आयुक्त गाईड लक्ष्मी रेगर व मॉडल स्कूल भदेसर के प्रधानाचार्य हिमांशु जानी रहे। समापन के अवसर पर शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सी ओ स्काउट श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण देने वाले मनोरमा पंडया, नीलम शर्मा, लीना भार्गव, समता रानी भट्ट, जवान सिंह, सीमा शर्मा,मैना धाकड़, पूर्णिमा सेन, मीनू स्वर्णकार, गिरिजा सुथार, वंदना सोनी ,शिल्पी दवे, अमज़द खान, हेमंत पंड्या,पीयूष मेनारिया व कमलेश चौधरी को सम्मानित करते हुए सभी को स्काउट विभाग की ओर से धन्यवाद दिया तथा आत्मरक्षा की प्रशिक्षक गिरिजा को विशेष रूप से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला आयुक्त लक्ष्मी रेगर ने आभर व्यक्त किया तथा सभी से इस वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण करने का आवाहन कियाऔर औदीच्य समाज का विशेष आभार जताया जिन्हीने शिविर में लिए भवन एवम सारी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का संचालन सचिव चंद्रकांत शर्मा ने किया और शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।














