पीएम श्री तस्वारिया विद्यालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

संपादक कालूराम कुमावत

कपासन निकटवर्ती तस्वारिया के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर एवं समग्र शिक्षा चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में तीन दिवसीय स्वास्थ्य संबंधित शिविर आयोजित किया किया गया।

आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान सी पी सिरोया ने बताया कि प्रथम दिन स्वास्थ्य जागरूकता रैली एवम निबंध प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने बढ चढ कर भाग लिया साथ ही स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क पर वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराई जिसमे विजेता को पारितोषिक दिए गए। कपासन ब्लॉक के सीएमएचओ डॉक्टर महेंद्र कुमार शर्मा ने टीम में डा आमिर खान ,डॉक्टर एम पी सिंह , फार्मासिस्ट सुनीता योगी ,ऋषि राम सी एच ओ, पायल रेगर एएनएम आदि ने सभी विद्यार्थियों की स्क्रीनिग जांच, चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर चश्मा कैलिपर्स आदि उपकरण की आवश्यकता जाहिर की। हेल्थ कैंप के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का स्वास्थ्य ,शैक्षिक एवं सहशेक्षिक वातावरण तैयार करने में मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत करने में विद्यालय में प्राथमिक उपचार के संबंध में जानकारी पी ई ईओ दिलीप कुमार उपाध्याय ने दी। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ, वार्ड पंच उदयलाल गर्ग एवं अभिभावक मौजूद रहे।