प्रदेशाध्यक्ष पुष्करणा का बोहेड़ा में किया स्वागत व अभिनंदन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ीसादड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर रमेश चंद्र पुष्करणा का पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चांदमल मेनारिया ने बताया कि पीईईओ क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षक – शिक्षिकाओं की ओर से प्रदेशाध्यक्ष पुष्करणा का स्कूल में गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि शिक्षकों बच्चों के भविष्य को संवारने में कोई कौर कसर नहीं छोड़नी चाहिए। पुष्करणा ने कहा कि वे शिक्षा एवं शिक्षकों के हित के लिए सदैव तत्परता से कार्य करते रहेेंगे। इस अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार भण्डारी, उप प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल कुलमी, व्याख्याता बाबूलाल पोरवाल, नानालाल जणवा, मेघा मोदी, नरेश मालू सहित पीईईओ क्षेत्र के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद थे