टिटहरी ने दिए ऊंचाई पर अंडे अच्छी बरसात के संकेत लोक कहावत होती है क ई बार सच।

रिपोर्टर ‌रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र में मानसून की आहट के साथ ही प्रकृति ने अच्छी बारिश होने के संकेत दिए हैं।  उपखंड क्षेत्र के किट खेड़ा गांव में खेतों में किसानों के द्वारा जुताई एवं बुवाई करते समय टिटोडी (टिटहरी) के अंडे ऊंचाई वाले स्थान पर दिखाई दिए लोक कहावत और प्रकृति के संकेत मे बताते है कि टिटहरी जमीन पर अथवा खेत में अंडे देती है तब यह मान्यता है कि क्षेत्र में अच्छी बरसात होती है क्योंकि प्रकृति के इस प्राणी को मौसम का पूर्वानुमान हो जाता है कि बरसात की स्थिति क्या रहेगी यदि वह जमीन पर अथवा खेत में अंडे देती है तो यह मान्यता रहतीं हैं कि बरसात कम होती और अंडों को कोई खतरा नहीं है और ऊंचाई वाले स्थान पर देती है जहां पानी में डूबने या वह जाने का कोई खतरा नहीं होता है इस प्रकार चींटियों झुंड का धरातल से ऊपर की ओर जाना भी अच्छी बरसात के संकेत होता है किसानों को खेत की जुताई एवं बुवाई करते समय चार अंडे दिखाई दिए चारों अंडों का मुंह जमीन की और था स्थानीय वासियों का अनुमान है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह मानसून में अच्छी बारिश होने का संकेत है किट खेड़ा गांव भेरु सिंह मीणा व रति चंद जी का खेड़ा गांव मनोहर सिंह मीणा व रघुनाथपुरा गांव रामसिंह मीणा ने बताया वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है सब पूर्वा नुमान लगाने में है बरसात कैसी होगी अति वृष्टि होगी या अनावृष्टि होगी इस मामले में पुराने लोग टिटहरी के अंडों के आधार से बरसात का पूर्वा नुमान लगाते है अगर टिटहरी ने खेतो के बीच अंडे दिए बरसात अच्छी नहीं होगी उन्होंने बताया कि टिटहरी अगर तीन या कम अंडे देती है तो मध्यम बरसात बताई जाती है और चार अंडे देती है तो भरपूर बरसात होती है चार अंडे देने के साथ में यदि चार अंडे नुकीले हो और एक साथ हो तो ऐसी मान्यता है कि बरसात बहुत बहुत ज्यादा अच्छी होंगी।