संपादक कालूराम कुमावत।
चित्तौड़गढ़। महावीर इन्टरनेशनल के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस 4 जुलाई पर्यावरण संरक्षण के नाम रहा । प्रातः रा उ मा विद्यालय घाघसा, रिठोला, देवरी एवं ठुकरावा से कपड़े की थैली मेरी सहेली थीम पर रेली निकाली गई रेली में स्वयं अति. कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया । महावीर इन्टरनेशनल देशना वीरा ने रिठोला ग्राम में महावीर इन्टरनेशनल युवा ने रिठोला व देवरी ग्राम में रेली निकाली एवं लोगो के पर्यावरण क रक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें।
एवं अन्य विकल्पों को अपनाएं का संदेश दिया । रेली में छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार के स्लोगन लेकर चल रहे थे एवं वूक्ष बचाओं देश बचाओं के नारे लगा रहे थे। समस्त स्कूलों की रेली का समागम ग्र्राम घाघसा में हुआ तत्पश्चात 100 वूक्ष लगाने के संकल्प को पूरा करने के वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें सभी वीर वीराओ ने भाग लिया । इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशनल के जोन अध्यक्ष चांदमल बोकड़ीया द्वारा ग्राम घाघसा को गोद लेने के बाद विभिन्न कार्यो कराएं गये इसके लिए ग्राम वासियों एवं महावीर इन्टरनेशनल के सदस्यों ने बोकडीया परिवार का स्वागत किया । गांव के नागरीको का सर्वे करने एवं उन्हे विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के विनोद गन्ना, ग्राम के अध्यापक एवं संस्था के जोन सचिव श्री प्रवीण जैन का अभिनन्दन किया गया।
पुरोहित ने अपने सारगर्भीत संबोधन में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए वर्तमान वर्ष में हिटवेव से प्रभावित समग्र समाज को पर्यावरण सुरक्षा को अपनाने हेतु प्रत्येक नागरीक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने पर जोर दिया । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने महावीर इन्टरनेशनल के प्रयासो को सराहा । एवं इस प्रकार की गतिविधी अन्य विद्यालयों में प्रारम्भ करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डा, ए एल जैन, महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष वीर अभयसिंह संजेती, महावीर इन्टरनेशन देशना की अध्यक्ष सुनिता सिसोदिया, युवा के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, वीर वल्लभ मोदी, वीर लोकेश डांगी, वीर अभिषेक लोढ़ा, वीर बलवन्त सिंह सिसोदिया, वीर चन्द्रप्रकाश जैन, वीर प्रकाश पोखरना, वीर राजेन्द्र दोशी, वीर के एम जैन, वीर बंसतीलाल मेहता, वीर रतनलाल हिंगड़, वीर नवनीत मोदी, वीर अशोक सेठिया, वीर अमरकंटक उपाध्याय, वीर अनील पोखरना, देशना वीरा की सचिव विनिता जैन, वीरा कल्पना मेहता वीरा विमला सेठिया सहित समस्त वीरा उपस्थित रही । शिक्षा विभाग से शंभुलाल सोमानी, ओम प्रकाश पालीवाल, अनीता मेहता प्रधानाध्यपक रिठौला, रतनलाल सालवी प्रधानाध्यापक ठुकरावा, निर्मला मिश्रा, पुलकित दशोरा, जयंतीमाला पालीवाल, बहादुरसिंह राव, सुनील कुमार, नेहा स्वामी, धर्मा गुर्जर, मनीषा पुरोहित, भोपाल सिंह, बिना वीरवानी, मंजू व्यास, वन्दना मित्तल, चंदा सालवी उपस्थित रहे। अंत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य सरकार के हर घर पौधा अभियान के तहत समस्त प्रतिभागीयो का वृक्षारोपण की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम का संचालन घाघसा के प्रधानाध्यपक दिनेश सालवी ने किया आभार प्रदर्शन निर्मला मिश्रा ने किया।














