रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बड़ी सादड़ी में प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है प्रधानाचार्य आदर्श पालीवाल ने बताया कि कक्षा 1 से 5 के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है प्रत्येक कक्षा में 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा कक्षा एक के लिए प्रवेश आयु 6 वर्ष से अधिक परंतु 7 वर्ष से कम रखी गई है आयु की गणना 31 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी ,दिनांक 5 जुलाई से 12 जुलाई तक विद्यालय में आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे तत्पश्चात 16 जुलाई को प्रवेश सूची जारी की जाएगी चयनित आवेदकों से 19 जुलाई तक प्रवेश फार्म भरवाए जाएंगे एवं 22 जुलाई से कक्षाओं का विधिवत संचालन प्रारंभ हो जाएगा,। प्रवेश फॉर्म विद्यालय से ही प्राप्त होंगे अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी श्री दिनेश कुमार धाकड़ एवं गणेशाराम टेलर से संपर्क किया जा सकता है।














